ताज़ा ख़बरें

खालवा परियोजना में रिक्त आंगनवाडी कार्यकर्ता व सहायिकाओ की अनन्तिम सूची जारी , 7 दिवस की समय सीमा में दावे आपत्ति प्रस्तुत करें

खास खबर

खालवा परियोजना में रिक्त आंगनवाडी कार्यकर्ता व सहायिकाओ की अनन्तिम सूची जारी , 7 दिवस की समय सीमा में दावे आपत्ति प्रस्तुत करें

खण्डवा//एकीकृत बाल विकास परियोजना खालवा के अंतर्गत रिक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाडी सहायिकाओं के पदों की पूर्ति हेतु एमपी ऑनलाइन के चयन पोर्टल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किये गये थे। परियोजना अधिकारी खालवा श्री अजय गुप्ता ने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरसूद की अध्यक्षता में खंड स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें चयन समिति द्वारा खालवा परियोजना महिला एवं बाल विकास अंतर्गत रिक्त 4 आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं 9 सहायिकाओं के पदों की पूर्ति हेतु अनंतिम चयन सूची तैयार कर प्रकाशन किया गया है। अनंतिम चयन सूची का प्रकाशन एम.पी.ऑनलाईन के चयन पोर्टल https://chayan.mponline.gov.in पर भी देखा जा सकता है। एम.पी. ऑनलाईन पोर्टल पर प्रकाशित अनन्तिम चयन सूची से आवेदिका यदि संतुष्ट न हो तो पोर्टल पर दावा आपत्ति दर्ज की जा सकेगी। दावा आपत्ति केवल संबंधित अभ्यर्थीयों द्वारा ही दर्ज की जा सकती है। दावा आपत्ति केवल एम.पी. ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से ही ऑनलाईन प्राप्त किये जायेंगे । प्रकाशित अनंतिम चयन सूची के विरूद्ध यह दावा आपत्ति पोर्टल पर सूची प्रकाशित होने की तिथि से 7 दिवस की समय सीमा में ऑनलाईन प्रस्तुत किये जा सकते हैं

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!