
सिवनी। जिले के अलोनिया गांव के पास आज एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां नागपुर से जबलपुर जा रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंटेनर को पीछे से आ रही एक कार ने ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे कंटेनर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया।
गनीमत रही कि इस हादसे में कंटेनर का चालक और परिचालक पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद पहुंचाई और स्थिति को संभाला।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही सड़क पर यातायात को भी कुछ समय के लिए बाधित होना पड़ा।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन न चलाएं, सुरक्षित ड्राइविंग ही जीवन की सुरक्षा है।








