ताज़ा ख़बरें

भाजपा मनाएगी पार्टी का स्थापना दिवस।

खास खबर

भाजपा मनाएगी पार्टी का स्थापना दिवस।

स्थापना दिवस के अवसर पर लोकतंत्र सेनानियों का होगा सम्मान।
प्रत्येक बुथ पर होगा कार्यक्रम घर-घर भाजपा का ध्वज लहराएगा।

खंडवा। भाजपा के वरिष्ठ जनों ने 1980 में जो पौधे का रोपण किया था वटवृक्ष का रूप ले चुका है और आज हम गर्व से कह सकते हैं कि भाजपा देश ही नहीं संसार की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में आज मौजूद है। 6 अप्रैल 1980 को देश की सबसे बड़ी आर्थिक नगरी मुंबई में वरिष्ठ जनों द्वारा भाजपा की स्थापना की गई थी। 6 अप्रैल पूरे देश के साथ खंडवा जिले में भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के मार्गदर्शन में पार्टी का स्थापना दिवस मना कर घर-घर भाजपा का ध्वज लहराया जाएगा। जिले के प्रत्येक बुथ पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ जन कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि गण अपने-अपने घरों पर भाजपा का ध्वज फहराएंगे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम 6 अप्रैल सोमवार को इंदिरा चौक स्थित भाजपा कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया जाएगा, इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानियों का भाजपा के वरिष्ठ जन सम्मान सम्मान करेंगे, वरिष्ठ जनों द्वारा स्थापना दिवस को लेकर उद्बोधन भी होगा। स्थापना दिवस के इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, संतोष सोनी, सूरजपाल सिंह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे, विधायक कंचन तनवे, नारायण पटेल, छाया मोैरै सहित बड़ी संख्या में पार्टी की वरिष्ठ जन कार्यकर्ता उपस्थित होंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!