
टंट्या मामा की जन्म स्थली ब बडोदा अहीर पहुंचे राज्यपाल महोदय का जनप्रतिनिधि ने किया स्वागत।

खंडवा। जननायक टंट्या भील मामा की जन्म जयंती पर पहली बार प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई शनिवार को प्रातः उनकी जन्मस्थली बडोदा अहीर पहुंचे और स्मारक में बनी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पंधाना विधायक छाया मोरै के अनुरोध पर बड़ौदा अहीर पहुंचे राज्यपाल मंगू भाई का आदिवासी परंपरा के साथ क्षेत्र की विधायक छाया मोरे द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। राज्यपाल के आगमन पर मंत्री कुं.विजयशाह, प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, खंडवा विधायक कंचन मुकेश तंनवे, मांधाता विधायक नारायण पटेल, महापौर अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे व अन्य जनप्रतिनिधियों ने राज्यपाल महोदय का स्वागत अभिनंदन किया। खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे द्वारा राज्यपाल महोदय का स्वागत करते हुए दादाजी धूनीवाले का फोटो फ्रेम स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया गया।










