ताज़ा ख़बरें

बड़गांव माली में हैंडहेल्ड एक्सरे मशीन से 125 टीबी मरीजों की जांच की

खास खबर

बड़गांव माली में हैंडहेल्ड एक्सरे मशीन से 125 टीबी मरीजों की जांच की

खण्डवा//सघन टीबी उन्मूलन अभियान के तहत बुधवार को खण्डवा विकासखण्ड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर बड़गांवमाली में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से टीबी के 125 लोगों का एक्स-रे कराकर स्पुटम सैंपल भी लिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में शिविर लगाकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्री जयदीप पाटीदार ने निक्षय मित्र के रूप से टीबी मरीज को पोषण सहायता के रूप में फूड बास्केट प्रदान किए।
जिला क्षय अधिकारी डॉ. शक्ति सिंह राठौड़ ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद पॉजिटिव मरीजों का तत्काल उपचार शुरू किया जाएगा। शिविर के दौरान स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह से अधिक खांसी, अचानक वजन घटना, लगातार बुखार व कमजोरी टीबी रोग के प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। डॉ. राठौड़ ने बताया कि टीबी का पूरा इलाज संभव है और सभी सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!