मानसिक स्वास्थ्य सहायता हेल्पलाइन नंबर सभी कॉलेजों में प्रदर्शित किए जाएंगे
—
खण्डवा//प्रदेश के सभी उच्च शिक्षा संस्थानों में मानसिक स्वास्थ्य सहायता से संबंधित टेली मानस-14416, उमंग हेल्प लाइन नम्बर 14425 तथा इमरजेंसी डायल-112 प्रदर्शित करने तथा इन हेल्पलाइन नंबरों का स्कूलों एवं महाविद्यालयों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अनुपम राजन ने दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिला एवं राज्य स्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया जा चुका है।
एसीएस श्री राजन ने निर्देश दिए हैं कि जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समितियों की बैठक प्रत्येक माह नियमित रूप से आयोजित की जाए तथा उसकी जानकारी राज्य स्तर पर भेजी जाए। उन्होंने कहा कि कलेक्टर की अध्यक्षता में जिलों में आयोजित होने वाली समय-सीमा बैठकों में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को भी अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए।








