
केंद्र प्रदेश की हमारी सरकार किसानों के साथ खड़ी है।
कांग्रेस किसानों को गुमराह कर रही है, ,,मंत्री श्री लोधी,,
पत्रकारों से चर्चा के दौरान मंत्री श्री लोधी ने कहा खंडवा मुंदी मार्ग की शीघ्र होगी घोषणा।
आदिम जाति कल्याण विभाग में हुए तबादलो को लेकर तत्काल आदेश निरस्त करने के कलेक्टर को दिये निर्देश।
खंडवा। प्रदेश शासन में संस्कृति एवं पर्यटन के साथ जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी शनिवार खंडवा पहुंचे। प्रातः बड़ौदा अहीर में जननायक टंट्या मामा के आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल महोदय के साथ शामिल हुए साथ ही कलेक्टर कार्यालय में सभी विभागों की की समीक्षा बैठक मैं शामिल होकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पत्रकारों से चर्चा के दौरान प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार एवं एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की सरकार विकास कार्यों को बढ़ावा दे रही है वही अन्नदाता किसानों के लिए भी कई योजनाओं के माध्यम से उन्हें सशक्त कर रही है। हमारी सरकार सदैव किसानों के साथ खड़ी है आए संकटों के साथ खड़ी है। वर्षों तक कांग्रेस ने राज किया लेकिन किसानों की कभी चिंता
नहीं की और आज हम जब किसानो के साथ खड़े हैं तो उनको बुरा लगता है। धडयाली आंसू बहाकर किसानों को गुमराह किया जा रहा है जबकि हमारी सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है। प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने कहा कि आदिम जाति कल्याण विभाग में हाल ही में हुए थोकबंध तबादलो कि मुझे शिकायत मिली है मैं तत्काल मैं जिला कलेक्टर को आदेशित किया है कि सभी आदेश निरस्त किये जाए एवं उसकी सूचना मुझे एवं भोपाल भेजी जाए एवं जांच के लिए कमेटी बनाई जाए। खंडवा मुंदी मार्ग को लेकर मंत्री श्री लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा हें शीघ्र पूरी होगी। पत्रकारों से चर्चा के दौरान मंत्री श्री लोधी के साथ खंडवा विधायक कंचन कंचन तनवे, नारायण पटेल, महापौर अमृता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, धर्मेंद्र बजाज, प्रवक्ता सुनील जैन साथ थे।







