ताज़ा ख़बरें

स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु प्रथम चरण के आवंटन जारी

खास खबर

स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु प्रथम चरण के आवंटन जारी

विद्यार्थी 26 मई तक ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा कराएं

खण्डवा//प्रदेश के महाविद्यालयों में प्रथम चरण में स्नातक स्तर पर 1,07,075 तथा स्नातकोत्तर स्तर पर 25,123 विद्यार्थियों को महाविद्यालय आवंटित किए जा चुके हैं। आवंटित विद्यार्थियों के लिए शुल्क भुगतान प्रक्रिया बुधवार से प्रारंभ हो गई है। विद्यार्थी निर्धारित तिथि 26 मई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा कर अपने प्रवेश को सुनिश्चित कर सकेंगे। विभाग द्वारा विद्यार्थियों की सुविधा के लिये मोबाइल फ्रेंडली पोर्टल व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे घर बैठे प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जा सके। उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि में शुल्क जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें तथा आगामी चरणों की जानकारी के लिए नियमित रूप से ई-प्रवेश पोर्टल का अवलोकन करते रहें।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!