शान्ति समिति की बैठक 22 मई को होगी
—
खण्डवा//आगामी दिनों में मनाए जाने वाले त्यौहारों को आपसी सद्भाव और शांतिपूर्वक तरीके से मनाने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक 22 मई को शाम 5 बजे से आयोजित की गई है। सिटी मजिस्ट्रेट श्री बजरंग बहादुर सिंह ने बताया कि यह बैठक कलेक्ट्रेट खण्डवा के सभा कक्ष में आयोजित होगी।









