ताज़ा ख़बरें

जनगणना के लिए नियुक्त फील्ड ट्रेनर्स की पहली ट्रेनिंग संपन्न , द्वितीय चरण की ट्रेनिंग 5 से 7 अप्रैल तक होगी

खास ख़बर

जनगणना के लिए नियुक्त फील्ड ट्रेनर्स की पहली ट्रेनिंग संपन्न , द्वितीय चरण की ट्रेनिंग 5 से 7 अप्रैल तक होगी

खण्डवा//जनगणना-2027 पहली बार डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें कि मोबाइल एप के माध्यम से डाटा संकलन किया जाएगा। जनगणना 2027 के लिए नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स द्वारा फील्ड ट्रेनर्स को दो चरणों में प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रथम चरण की ट्रेनिंग 1 से 3 अप्रैल तक आयोजित की गई, जबकि द्वितीय चरण की ट्रेनिंग 5 से 7 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। एसएन कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित ट्रेनिंग में जनगणना के जिला नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री बजरंग बहादुर सिंह ने फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना 2027 के संबंध में विस्तार से बताया। जनगणना कार्य निदेशालय भोपाल से संभागीय प्रभारी एवं उपनिदेशक श्री अभिमन्यु अरोड़ा और मास्टर ट्रेनर श्री कुलदीप सिंह फरे ने फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर जनगणना कार्य निदेशालय भोपाल से खंडवा के लिए नियुक्त जिला प्रभारी श्री जे.एल. साकेत भी उपस्थित थे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!