
पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए उनि अमलदास खाखा एवं सउनि बागसिंह मंडलोई
पुलिस अधीक्षक द्वारा कंट्रोल रूम मे समारोह आयोजित कर सम्मान पूर्वक दी गई विदाई
खंडवा, 01 अप्रेल 2026
जिला खंडवा मे दिनांक 31.03.2026 को पुलिस विभाग से उनि अमलदास खाखा एवं सउनि श्री बाग सिंह मंडलोई सेवानिवृत हुए है, इस अवसर पर दिनांक 01.04.2026 को पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस अधिकारी के सेवानिवृत पर सम्मान समारोह का आयोजन पुलिस कंट्रोल रूम खंडवा मे आयोजित किया गया। जिसमे पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री मनोज कुमार राय, अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी, अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव कुमार बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय, थाना प्रभारी मोघट निरी. श्री धीरेश धारवाल, थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक श्री देवेन्द्र सिंह परिहार कंट्रोल रूम प्रभारी निरी. सुनील कुमार गुप्ता, प्रभारी रक्षित निरीक्षक सूबेदार धरम सिंह जामोद एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ तथा सेवानिवृत हो चुके पुलिस अधिकारी व उनके परिजन उपस्थित रहे।
सेवानिवृत हुए उनि श्री अमलदास खाखा की पुलिस विभाग मे भर्ती दिनांक 20.07.1983 को हुई थी, पुलिस विभाग मे इनकी कुल सेवा काल 42 वर्ष 08 माह 11 दिन की रही है। सेवानिवृत हुए कावा. सउनि श्री बाग सिंह मंडलोई की पुलिस विभाग मे भर्ती दिनांक 10.09.1990 को हुई थी, पुलिस विभाग मे इनकी कुल सेवा काल 35 वर्ष 06 माह 21 दिन की रही है।
पुलिस अधीक्षक खंडवा के द्वारा सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी को साल श्रीफल, स्मृति चिन्ह, उपहार, पुष्पगुच्छ एवं सम्मान पत्र देकर सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खंडवा सम्बोधित करते हुये सेवानिवृत के बाद उनके अच्छे स्वास्थ तथा दीर्घायु होने की कामना की गयी। विदाई समारोह में उपस्थित पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों के सेवाकाल के दौरान किए गये कार्यो की सराहना की गई| पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए उनि अमलदास खाखा व सउनि बाग सिंह मंडलोई एवं उनके परिजनों द्वारा पुलिस सेवाकाल के अनुभवों को व्यक्त किया तथा पुलिस विभाग मे सेवा करके स्वयं तथा परिवारजनों को गौरवान्वित होना व्यक्त किया गया।










