ताज़ा ख़बरें

चौकी बोरगांव पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले 15 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं में की गई चालानी कार्यवाही

खास खबर

चौकी बोरगांव पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले 15 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं में की गई चालानी कार्यवाही
खंडवा, 30 मार्च 2026 पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा जिले समस्त चौकी प्रभारी/थाना प्रभारी गणों को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व यातायात नियमों का पालन करने एवं शराब पीकर वाहन नहीं चलाने पर जागरूकता अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं,उक्त निर्देशों के अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तारनेकर,उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान एवं थाना प्रभारी पंधाना निरीक्षक दिलीप देवड़ा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बोरगांव अविनाश भोपले के नेतृत्व में चौकी बोरगांव पुलिस द्वारा दिनांक 30/03/2026 को लिंगी फाटा पर वाहन चेकिंग की गई,जिसमें नियम विरुद्ध पाये जाने पर 15 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं में चालानी कार्यवाही कर 7500 रूपये समन्स शुल्क वसूल किया गया। साथ की वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!