
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विद्यार्थियों ने खालवा में श्रमदान कर सोखता गड्ढा बनाया
—
खण्डवा//
जन अभियान परिषद के तहत संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम खालवा के छात्र-छात्राओं ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत खालवा के उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में हैंडपंप के पास श्रमदान कर सोखता गड्ढे का निर्माण किया और उसका रंग-रोगन भी किया। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक श्री ललित पवार एवं परामर्शदाता श्री तीरथ सिंह देवड़ा, श्री मोहन मालवीय, श्री नेपाल सिंह पवार एवं श्री मोहन रोकड़े भी उपस्थित थे।









