ताज़ा ख़बरें

*श्री महावीर स्वामी जन्म कल्याणक पर होंगे भव्य आयोजन*

खास खबर

*श्री महावीर स्वामी जन्म कल्याणक पर होंगे भव्य आयोजन*

*आयोजन को लेकर चल रही तैयारी*

खण्डवा। चैत्र सुदी 13 मंगलवार 31 मार्च को महावीर जयंती के पावन अवसर पर श्री नमीनाथ जैन मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

प्रचार मंत्री चंद्र कुमार सांड ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 9 बजे स्नात्र पूजा का आयोजन किया जाएगा, वहीं सायं 7 बजे से प्रभु भक्ति का भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा।जैन मंदिरों में पुरुषों एवं महिलाओं द्वारा की जा रही हे भक्ति

श्री महावीर जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर होने वाले आयोजन समाज के अभय चोपड़ा, जवेरीलाल बोथरा, नवनीत बोथरा, विजय बोरा, मनोज बोरा, डॉ. दीपक बोरा एवं कांतिलाल नरेलिया आदि वरिष्ठजनों एवम् श्रद्धालुओं के विशेष सहयोग से हो रहा है। आयोजन प्रमुखों ने सकल जैन समाज से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ लेने की विनम्र अपील की है।

*महावीर जयंती पर होगी भाषण और निबंध प्रतियोगिता*

उधर जैन महिला मंडल, त्रिशला बहुमंडल, दिग. प्रणामधारा समूह के द्वारा सोमवार 30 मार्च को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी कराया जा रहा है इसके अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता, लघु नाटिका स्लोगन लेखन आदि का आयोजन सरोज जैन के संयोजन में होंगे।
प्रचार मंत्री चंद्र कुमार सांड
ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए प्रतियोगी अपने नाम संयोजक सरोज बोथरा के साथ महिला एवं त्रिशला बहुमंडल की सुशीला सांड, जीवन मेहता, सेजल मेहता, आरती छाबड़ा को दे सकते हे। कार्यक्रम संयोजक सरोज बोथरा ने बताया कि सभी प्रतियोगिता में समस्त जैन श्रावक श्राविका भाग ले सकते हैं। सभी प्रतियोगिता नमिनाथ जैन मंदिर घासपुरा के सामने होगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!