
*सिंधी कॉलोनी बगीचा ग्राउंड में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर 22 मार्च से…*

*विश्व कीर्तिमान रचयिता बलवंत सिंह देवड़ा देंगे प्रशिक्षण…*
खंडवा।खंडवा में प्रथम बार विश्व कीर्तिमान रचयिता प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा द्वारा आत्मरक्षा का बहु प्रतिक्षित शिविर 22 मार्च रविवार से प्रारंभ होगा, जिसका समापन 26 मार्च को होगा ।
समाजसेवी कमल नागपाल ने बताया कि समाज में वर्षों से अखाड़े की शिक्षा दे रहे हनुमानगढ़ के युवाओं द्वारा माताओं बहनों और युवाओं के लिए यह शिविर लगाकर उन्हें आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे।
हनुमानगढ़ के मनीष कुमार मलानी एवं अमित वैडानी ने बताया कि विषम परिस्थितियों में अपनी रक्षा के लिए आत्मनिर्भर बनाने के लिए 22 मार्च से 26 मार्च तक चलने वाले इस महत्वपूर्ण शिविर का आयोजन सिंधी कॉलोनी स्थित सिन्धी धर्मशाला बगीचा ग्राउंड में किया जा रहा है।श्री पूज्य सिन्धी पंचायत एवं सिन्धी सेवा मंडली के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा है।सुबह 7 से 9 बजे तक और सांय 5 से 7 बजे तक प्रशिक्षण शिविर जारी रहेगा।प्रशिक्षुओं को दोनों समय अनिवार्य रूप से शिविर में सम्मिलित होना रहेगा।इसमें खंडवा जिले के विभिन्न ग्रामों एवं नगर के अलग अलग क्षेत्रों से भी माताएं बहने एवं युवा सम्मिलित होकर लाभ उठा सकेंगे।








