
➖खंडवा आलीराजपुर नई रेल लाइन का सर्वे हुआ संपन्न।
➖बडगांव गुर्जर से खंडवा तरफ रेल लाइन को ड्रोन सर्वे की टीम ने दिया अंतिम रूप।
➖ खंडवा से आलीराजपुर के लिए नई रेल लाइन का पिछले डेढ़ साल से चल रहे सर्वेक्षण को सर्वे टीम ने अंतिम रूप दे दिया है। पहले सतही (फूट )सर्वे हो चुका था लेकिन इंदौर में रेल विभाग और पूर्व पश्चिम निमाड़ के सांसदों के साथ हुई बैठक में रेल लाइन के संबंध में सांसदों के सुझावो के बाद कुछ स्थानों पर रेल लाइन में कुछ संशोधन होने के बाद पुनः सर्वे शुरू हुआ। बुधवार को सर्वे टीम ने खंडवा पहुंचकर अंतिम स्थल तक सर्वे संपन्न कर लिया है।
समाजसेवी सुनील जैन,रेल समिति सदस्य मनोज सोनी और भानु भाई पटेल ने बताया कि वेस्टर्न रेलवे के वडोदरा रेल विभाग के कंस्ट्रक्शन विभाग द्वारा खंडवा से आलीराजपुर 260 किमी नई रेल लाइन का सर्वे करवाया जा रहा था। जुलाई 2024 में इस मार्ग के लिए सर्वेक्षण
को रेल मंत्रालय ने 6.25 करोड़ राशि से स्वीकृति दी थी उसके बाद वेस्टर्न रेल विभाग द्वारा सर्वे कंपनी नियुक्त कर सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ किया गया समाजसेवी सुनील जैन, रेल समिति सदस्य मनोज सोनी और भानु भाई पटेल ने बताया अलीराजपुर से होकर नानपुर ,कुक्षी, सिंघाना, बड़वानी, अंजड़, जुलवानिया ,खरगोन, भीकनगांव बरूड , पांझरिया, जामली बडगांव होकर टिगरिया के बडगांव गुर्जर रेल स्टेशन पर नई लाइन जोड़कर खंडवा तरफ एलाइनमेंट का सर्वे पूर्ण कर लिया गया है। सर्वे टीम के प्रेम बघेल,अशोक तिवारी बुधवार दोपहर आलीराजपुर से ड्रोन सर्वे करते खंडवा पहुंच कर सर्वे पूर्ण किया।इस मौके पर सुनील जैन,मनोज सोनी, भानु भाई पटेल,दीपक कनाडे बडगांव गुर्जर स्टेशन के पास हो रहे ड्रोन सर्वे को देखा और कर्मचारियों से चर्चा की । इस सर्वेक्षण में पूर्व जमीनी सर्वे कर लिया गया था अब ड्रोन की सहायता से सर्वे कर आंकड़े,भूमि संबंधित नक्शे, डिजाइन रेल लाइन बिछाने का मार्ग तय किया है। अब सभी सर्वे के दस्तावेज का रेल विभाग वडोदरा में संग्रह कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी इस आधार पर डीपीआर बनाकर रेलवे बोर्ड भेजी जाएगी जिसमें एक महीना लगेंगे। रेल मंत्रालय मंजूरी की आगे करवाई करेंगे।









