Seoni newsमध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी में घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई, 19 प्रतिष्ठानों से 34 सिलेंडर जब्त

लखनादौन, केवलारी, कुरई और बरघाट में जांच अभियान; नियम तोड़ने वालों पर प्रकरण दर्ज

सिवनी। जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला आपूर्ति अधिकारी के निर्देश पर गठित दल ने विभिन्न क्षेत्रों में होटल, ढाबा और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की।

जांच के दौरान 19 प्रतिष्ठानों से कुल 34 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

13 मार्च को लखनादौन क्षेत्र में दीक्षित किराना स्टोर से 2 सिलेंडर जब्त किए गए। वहीं 14 मार्च को सिवनी क्षेत्र में सॉई रेसिडेंसी से 2, अग्रोहा मेरिज लॉन से 1 और महालक्ष्मी चाट भंडार से 2 सिलेंडर जब्त किए गए।

15 मार्च को केवलारी और घंसौर क्षेत्र में चक्रवर्ती भोजनालय पिपरिया, साबिर भोजनालय नागाबाबा घंसौर, पप्पू होटल पलारी, साहू होटल पलारी, सुनील होटल पलारी, मधुबन होटल, सुकून वैली होटल मोहबर्रा और पटेल ढाबा रेस्टारेंट बोथिया सहित कई प्रतिष्ठानों से सिलेंडर जब्त किए गए।

इसी तरह कुरई क्षेत्र के प्रजापति ढाबा पचधार, हरियाणा ढाबा, पंजाब ढाबा पिपरिया और बीकानेर रेस्टोरेंट कोदाझिरी से भी सिलेंडर जब्त किए गए। बरघाट क्षेत्र के श्री गुरुकृपा रेस्टारेंट बस स्टैंड से भी 1 सिलेंडर जब्त किया गया।

सोमवार 16 मार्च को केवलारी क्षेत्र में पटेल ढाबा और विजय जंघेला की अंडे की दुकान से भी सिलेंडर जब्त किए गए।
प्रशासन ने बताया कि सभी मामलों में मध्यप्रदेश द्रविकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय एवं वितरण विनियमन आदेश 2000 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए ही करें। व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!