ताज़ा ख़बरें

*रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा स्वच्छता अभियान* –

- *एक कदम स्वच्छता की ओर बढ़ाकर देश की स्वच्छता में हम सभी के द्वारा छोटा पर सराहनीय योगदान होना चाहिए- भानु भाई पटेल* ,

*रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा स्वच्छता अभियान* – – *एक कदम स्वच्छता की ओर बढ़ाकर देश की स्वच्छता में हम सभी के द्वारा छोटा पर सराहनीय योगदान होना चाहिए- भानु भाई पटेल* ,
खण्डवा//रेडक्रॉस सोसायटी, जिला खंडवा के सानिध्य में आज राजा हरिश्चंद्र मुक्तिधाम में स्वच्छता ही सेवा के भाव से सदस्यों द्वारा पूरे परिसर की सफाई की गई। इस अवसर पर सचिव भानु भाई पटेल ने कहा कि स्वच्छता हेतु किये गये छोटे प्रयास भी बड़ा परिवर्तन लाते है,और मुक्तिधाम जैसे स्थान की स्वच्छता करना पुण्यदायी कार्य है।
रेडक्रास समिति के स्वच्छता और पर्यावरण प्रभारी एच आर पांडेय और धर्मेंद्र जौहरी ने बताया कि निकट भविष्य में मुक्तिधाम में निरंतर स्वच्छता के साथ एक बगीचे का विकास रेडक्रॉस द्वारा किया जाएगा।
अंत मे आभार वाईस चैयरमेन आशीष अग्रवाल द्वारा व्यक्त किया गया । इस अभियान में कोषाध्यक्ष विजय जी आर्य, कार्यसमिति सदस्य,रविन्द्र सिंह जी,सनतजी श्रीमाली सहित रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य और नगर निगम के स्वच्छता प्रभारी नितिन सारसर एवं टीम के सदस्यों की उपस्थिति रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!