ताज़ा ख़बरें

जिले मे अवैध शराब बिक्री करने वाले 03 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

खास खबर

जिले मे अवैध शराब बिक्री करने वाले 03 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत
की गई कार्यवाही
जुआ एवं सट्टा एक्ट के तहत 06 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
जिले मे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 36 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
जिले में आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए 66 अनावेदकों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

खंडवा, 25 फरवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे दिनांक 24.02.26 को कुल 13 गिरफ़्तारी वारंट, 51 जमानती वारंट, 76 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
जिले मे दिनांक 24.02.26 को कुल 03 अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। थाना पिपलोद के आरोपी जितेंद्र पिता श्यामसिंह जाति राजपूत उम्र 35 साल निवासी जलकुआ के कब्जे से अवैध 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 1000/-रु जप्त की गई है। थाना नर्मदा नगर के आरोपी बसंती बाई पति सदाशिव जाति भिलाला उम्र 40 साल निवासी ग्राम चिखढ़ालिया के कब्जे से अवैध 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 1000/-रु जप्त की गई है। थाना हरसूद के आरोपी ब्रजलाल पिता माणिक उम्र 45 साल निवासी ग्राम पलानी माल के कब्जे से अवैध 18 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 1800/- जप्त की गई है। उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
दिनांक 24.02.26 को थाना हरसूद के आरोपी 01 गगन पिता गोविंद कसेरा उम्र 35 साल निवासी वार्ड न.12 छनेरा 02 लच्छु पिता शिवराम अंकिल उम्र 32 साल निवासी वार्ड न. 09 छनेरा 03 वसीम पिता बान अली उम्र 24 साल निवासी वार्ड न.12 छनेरा 04 सूरज पिता अशोक मौर्य उम्र 33 साल निवासी सेक्टर न. 01 हरसूद 05 दिनेश पिता देवराम ओगड़ उम्र 35 साल निवासी सिंगाजी कालोनी छनेरा पांचों आरोपियों को रुपये पैसों का दांव लगाकर हार-जीत कर ताश पत्तों से जुआ खेल रहे थे। जिनके कब्जे से नगदी 1950/-रुपये व 52 ताश के पत्ते जप्त कर उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। तथा आरोपी सत्यनारायण पिता भीम ठाकुर जाति कोरकू उम्र 32 साल निवासी वार्ड न.12 छनेरा लोगों से सट्टा अंक पर्ची लिख कर सट्टा लगा रहा था। जिसके कब्जे से 05 पर्ची, एक लीड पेनतथा नगद 595/- जप्त कर 4(क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 24.02.26 को जिला खंडवा मे यातायात थाना एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना HSRP, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 36 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क15,600/- रुपये वसूल किए गए हैं। उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल राय द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले में आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न थानो मे कुल 66 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 29 प्रकरणों मे 47 अनावेदकों के विरुद्ध , धारा 129 BNSS के तहत 17 प्रकरणों मे 17 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 02 प्रकरणो मे 02 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 18 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही कराई गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!