ताज़ा ख़बरें

औकात विवाद पर कांग्रेस एकजुट, नेता प्रतिपक्ष के समर्थन में उतरे कांग्रेसी, विधानसभा से खण्डवा की सड़क तक विरोध

जिला कांग्रेस कमेटी खंडवा का विरोध प्रदर्शन कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ प्रदर्शन कर किया पुतला दहन, इस्तीफे की मांग की

औकात विवाद पर कांग्रेस एकजुट, नेता प्रतिपक्ष के समर्थन में उतरे कांग्रेसी, विधानसभा से खण्डवा की सड़क तक विरोध

जिला कांग्रेस कमेटी खंडवा का विरोध प्रदर्शन कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ प्रदर्शन कर किया पुतला दहन, इस्तीफे की मांग की

खंडवा/
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी खंडवा के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी भवन से रैली निकालकर केवलराम पेट्रोल पंप चौराहे पर मंत्री का पुतला दहन किया और नारेबाजी की।
जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि दोपहर 2:30 बजे शुरू हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने गांधी भवन से पैदल मार्च निकालकर केवलराम चौराहे पर पहुँचकर मंत्री के खिलाफ नारे लगाते हुए बयान को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध बताया और सार्वजनिक माफी की मांग की।कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। औकात टिप्पणी पर कांग्रेस पूरी तरह नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के समर्थन में उतर आई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और प्रभारी ने इसे जनता का अपमान बताया, जबकि यूथ कांग्रेस ने पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। इस मामले में प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत पुतला दहन किया गया।
जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा में औकात में रहो” टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के समर्थन में कांग्रेस पूरी तरह मैदान में उतर आई है। पार्टी नेताओं ने इसे न केवल एक व्यक्ति, बल्कि प्रदेश की जनता का अपमान बताया है। अदाणी से बिजली खरीद के मुद्दे पर सदन में हुई तीखी बहस के दौरान संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की कथित टिप्पणी के बाद कांग्रेस विधायकों ने जोरदार हंगामा किया था। अब पार्टी के प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के नेता सिंघार के समर्थन में बयान दे रहे हैं।
उत्तमपाल का हमला: यह जनता का अपमान
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण उत्तमपाल सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को “औकात” कहने का मतलब है प्रदेश की करोड़ों जनता का अपमान। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के अहंकार में डूबी सरकार सवालों से बचना चाहती है।इसको लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है जिसके तहत आज खण्डवा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया गया है।
कुंदन मालवीय की तीखी प्रतिक्रिया
खंडवा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कुंदन मालवीय ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि जब सरकार के पास जवाब नहीं होते, तब वह अपमानजनक भाषा का सहारा लेती है। यह विधानसभा और जनता के जनादेश का अपमान है। जब तक माफी नहीं मांगी जाती, विरोध जारी रहेगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह, कुंदन मालवीय, यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र दादू ,सरोज बघेल,रामपाल सिंह केहलारी,राजकुमार कैथवास,शहजाद पवार,मनोज मंड़लोई,अनिल जाधव,सागर पवार,प्रियेश चोकडे,संजय पाटीदार,धर्मेन्द्र राठौर,दिव्यांश ओझा,जिला कांग्रेस पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन,अब्दुल कादिर,नासिर खान,पलाश जैन सहित बड़ी संख्या में शहर एवं ग्रामीणजन के कांग्रेसजन मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!