ताज़ा ख़बरें

अपने क्षेत्र के विकास के लिए सक्रियता से कार्य कर रही है विधायक कंचन तनवे।

खास खबर

अपने क्षेत्र के विकास के लिए सक्रियता से कार्य कर रही है विधायक कंचन तनवे।

विकास कार्यों के लिए 2 दिन पूर्व मुख्यमंत्री से हुई थी मुलाकात आज राज्यपाल महोदय से मुलाकात एवं चर्चा कर उनका आभार माना।

खंडवा। जिला मुख्यालय खंडवा की विधायक कंचन मुकेश तनवे ने शुक्रवार को भोपाल स्थित लोक भवन में मध्यप्रदेश के माननीय राज्यपाल मंगूभाई पटेल से सौजन्य भेंट की। इस दौरान विधायक तनवे ने अपने विधानसभा क्षेत्र खंडवा में संचालित “धरती आभा” अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि चुने हुए जनप्रतिनिधि का दायित्व होता है कि अपने क्षेत्र के विकास के साथ जनता की जनता को मूलभूत सुविधा प्राप्त प्रदान करना एवं उनकी समस्याओं का निराकरण करना होता है। विधायक कंचन मुकेश तनवे द्वारा अपनी सक्रियता के साथ भोपाल जाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री अलग-अलग विभागों के मंत्री गणो से मुलाकात कर पत्रों के माध्यम से विकास कार्यो को बढ़ावा दिया जा रहा है। विधायक कंचन मुकेश तनवे के प्रयास से खंडवा सिंगोट सिंचाई योजना के साथ ही हाल ही में जो बजट प्रस्तुत हुआ उसमें करोड़ों रुपए की विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है, गांवो की इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर होगा।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शुक्रवार को विधायक कंचन मुकेश तनवे ने प्रदेश में सिकल सेल एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु राज्यपाल द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए उनका रूबरू होकर आभार व्यक्त किया। विधायक श्रीमती तनवे ने कहा कि यह अभियान जनजातीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध हो रहा है।
भेंट के दौरान नवीन शिक्षा नीति के अंतर्गत शिक्षकों की भूमिका, संसाधनों की उपलब्धता एवं शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। विधायक तनवे ने खंडवा क्षेत्र में शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के लिए आवश्यक पहल पर भी अपने विचार साझा किए।
इसके साथ ही विधायक कंचन मुकेश तनवे ने राज्यपाल महोदय को दादाजी की नगरी खंडवा आगमन हेतु औपचारिक आमंत्रण भी दिया। बैठक में खंडवा विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकासात्मक एवं जनहित के विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!