पीएम विश्वकर्मा योजना सम्बंधी जागरूकता कार्यक्रम 20 फरवरी को
—
खण्डवा//एमएसएमई विकास कार्यालय इंदौर द्वारा जिला प्रशासन खंडवा के सहयोग से पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए आकांक्षी ब्लॉक छैगांवमाखन में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 20 फरवरी को सुबह 10ः30 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में पीएम विश्वकर्मा स्कीम में रजिस्टर्ड लाभार्थी शामिल हो सकते हैं। महाप्रबंधक जिला व्यापार उद्योग केंद्र ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को उद्यमिता, वित्तीय सहायता, ई-कॉमर्स, केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं, ट्रेनिंग एवं टूल किट जैसे विषयों पर जानकारी दी जाएगी।










