ताज़ा ख़बरें

आईटीआई खण्डवा में 19 फरवरी को विशिष्ट प्लेसमेंट ड्राइव होगी

खास खबर

आईटीआई खण्डवा में 19 फरवरी को विशिष्ट प्लेसमेंट ड्राइव होगी

खण्डवा//शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था खण्डवा में 19 फरवरी, गुरुवार को सुबह 11 बजे से विशिष्ट प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन किया जा रहा है। प्राचार्य ने बताया कि इस प्लेसमेंट ड्राईव में देश की प्रतिष्ठित वेकमेट इंडिया लिमिटेड, पीथमपुर प्लांट हेतु “आईटीआई” फिटर ट्रेड, मैकेनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, टर्नर, मोटर मैकेनिक व्हीकल, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स, में वर्ष 2023, 2024 एवं 2025 में आई.टी.आई. उत्तीर्ण 18 से 25 वर्ष तक के आयु वर्ग के विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। प्राचार्य ने बताया कि कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 11,500 रूपए से 14,230 रूपए तक स्टायपेण्ड दिया जायेगा। जो अभ्यर्थी इस विशिष्ट प्लेसमेंट ड्राईव में भाग लेना चाहते हैं वे गुरूवार को अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों एवं उनकी फोटो कॉपी के दो सेट, बायोडाटा सीवी रिज्यूम तथा आईडी प्रूफ आधारकार्ड, पेनकार्ड, पासपोर्ट साईज के 3 फोटो के साथ सिहाडा रोड़, आनन्द नगर खण्डवा स्थित शासकीय आईटीआई में गुरुवार को प्रातः 10ः30 बजे साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। भर्ती कम्पनी द्वारा अपनी शर्तों पर की जाएगी। साक्षात्कार के समय कम्पनी से सभी जानकारी स्वयं प्राप्त करें। ड्राईव में प्रतिभागिता के लिए अभ्यर्थियों को कोई यात्रा व्यय नहीं दिया जावेगा।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!