ताज़ा ख़बरें

हरदोई। जनपद के शाहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अमृता में गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। खेत में काम कर रही एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई।

महिला की निर्मम हत्या, खेत में मिला शव

महिला की निर्मम हत्या, खेत में मिला शव

 

हरदोई। जनपद के शाहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अमृता में गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। खेत में काम कर रही एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

 

मृतका की पहचान श्री देवी (45 वर्ष), पत्नी सुरेश के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 8 बजे वह अपने दो बच्चों के साथ खेत में प्याज की पौध लगाने गई थीं। दोपहर लगभग 12:45 बजे बच्चे घर से खाना लेकर खेत पहुंचे तो मां वहां मौजूद नहीं थीं।

 

काफी तलाश के बाद पास के गेहूं के खेत में श्री देवी का लहूलुहान शव मिला। गर्दन पर धारदार हथियार से किए गए गहरे वार के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, स्थानीय पुलिस बल एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए गए हैं।

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने परिजनों से वार्ता कर निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!