
अंचल स्तरीय भजन मंडली सत्संग प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न।

प्रथम स्थान पर राधा कृष्ण शिव मंडली उत्ताम्बी भी रही।
खंडवा। संभाग मध्यभारत भाग मालवा अंचल खंडवा में 8 फरवरी रविवार को अंचल स्तरीय भजन मंडली सत्संग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। आयोजित प्रतियोगिता मां भारती के चरणों में समिति के कर कमलो द्वारा एवं महिला समिति के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि अंचल व्यास कथाकार रीतारामजी के द्वारा दीप मंत्र हुआ, जिसमे केंद्रीय सह प्रशिक्षण प्रमुख श्रीमान नवनीत कर्मा, संभाग कार्यालय प्रमुख पप्पू सिंह नायक, संभाग गतिविधि प्रमुख बसंत चौहान, विभाग अध्यक्ष संस्कार शिक्षा योगेश कोटवाले, अंचल संरक्षक श्रीमती मोहिनी गुप्ता,
अंचल अध्यक्ष आशीष पारे
अंचल अध्यक्ष महिला समिति आशा पांडे,अंचल सचिव सुनीता खंडेलवाल, मालवा भाग गतिविधि प्रमुख भैयालाल जी मोरै, भाग अभियान प्रमुख संतोष राठौड़ भाग कार्यालय प्रमुख नकुल भंडारी, अंचल अभियान प्रमुख संतोष राठौड, संच सचिव मनोज चौरे सहित सभी सेवाव्रती कार्यकर्ता जिसमें संचो से भजन मंडलिया उपस्थित रही जिसमें सत्संग कलाकार पहुंचे साथ में ढोलक पेटी, हारमोनियम, कंजरी, मजीरा के साथ में अपनी अपनी प्रस्तुति दी l प्रतियोगिता में आयोजन समिति के माध्यम से एक निर्णायक समिति के द्वारा वहां पर परिणाम जारी किया गया। प्रतियोगिता में बड़ चढ़कर कलाकारों के द्वारा भजन की प्रस्तुति दी गई। इसमें अलग-अलग संच से भजन मंडली के कलाकार पहुंचे। सुनील ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम में
प्रथम मंडली राधाकृष्ण शिव मंडली उताम्बी, द्वितीय मंडली श्री राम मंडली गमनपुर,
तृतीय मंडली जय मुठाआ तुकईथड़, आयोजन समिति द्वारा तीनों भजन मंडलियो को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।












