रोटरी क्लब ने कराया 150 बच्चों का दंत परीक्षण
खंडवा। रोटरी क्लब ऑफ खंडवा द्वारा दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन शासकीय मोहनलाल वर्मा शाला में हुआ। दंत चिकित्सक डॉ. दिनेश गुर्जर ने 150 से अधिक बच्चों के दांतों की जांच की साथ ही क्लब द्वारा टूथब्रंश, पेस्ट और दवाईयां बच्चों को वितरीत की गई। मीडिया प्रभारी आशीष जायसवाल ने बताया रोटरी क्लब के शिविर में खंडवा के सुपर विधायक मुकेश तनवे जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने बच्चों को भविष्य में आगे बढ़ने का मंत्र दिया। स्कूली बच्चों के आग्रह पर ‘ नन्हा मुन्ना रही हूं…‘ गाना गाकर भी उनका उत्साहवर्धन किया। जिला शिक्षा अधिकारी पीएस सोलंकी ने दंत परीक्षण के लिए रोटरी की सराहना करते हुए बच्चों को पढ़ाई करने की सीख दी। रोटरी अध्यक्ष सतनामसिंह होरा ने बच्चों से जनरल नॉलेज के बारे में पूछा जिनका जवाब बच्चों ने बढ़-चढ़कर दिया। इस अवसर पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 के असिस्टेंट गवर्नर रो.अभिषेक गुप्ता ,सचिव मनोज कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष
रोहित मेहता, परियोजना संयोजक रवींद्र जौहरी, , पूर्व अध्यक्ष अनिल बाहेती, प्रफुल्ल मंडलोई, अनुराग राठौड़, भूपेश पचौरी, अमित मिश्रा, श्याम दलाल, प्राचार्य दीपक कुमार राठौर, बुलबुल यादव, बीआरसी बीएल वास्केल उपस्थित थे।










