ताज़ा ख़बरें

 आने वाले बजट विकसित भारत मील का पत्थर साबित होगा, मंत्री धर्मेंद्र लोधी

खास खबर

आने वाले बजट विकसित भारत मील का पत्थर साबित होगा, मंत्री धर्मेंद्र लोधी

मोदी जी का विजन है सबका साथ सबका विश्वास.ये बजट सभी वर्गों को लेकर काम करने वाला बजट होगा।

जनप्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्री में लोधी का किया स्वागत।

मध्य प्रदेश और गुजरात के बीच चलाया जाएगा क्रूज।

खंडवा। 1 दिन के जिला मुख्यालय खंडवा प्रवास पर पहुंचे पर्यटन संस्कृति एवं धर्मस्य विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने पत्रकारों से 1 फरवरी को  जो आम बजट पेश होने वाला है उसको लेकर चर्चा की। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रभारी मंत्री श्री लोधी के खंडवा आगमन पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन मुकेश तनवे, पंधाना विधायक छाया मोरै, मांधाता विधायक नारायण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, प्रवक्ता सुनील जैन, देवेंद्र वर्मा, परमजीत सिंह नारंग, भारत पटेल एवं पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। पत्रकारों से चर्चा के दौरान मंत्री श्री लोधी ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार 1 फरवरी 2026 को देश का आम बजट पेश करेंगी। इस बजट में इनकम टैक्स, किसानों, शिक्षा, डिफेंस और रेलवे से जुड़े बड़े ऐलान किए जा सकते हैं। वही बजट को लेकर खंडवा जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बजट को लेकर कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जो विजन है कि 2047 तक हम भारत को विकसित देश की श्रेणी में लाकर खड़ा करेंगे। आने वाला बजट विकसित भारत की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगा। इस बजट में सभी वर्गों का संतुलन होगा। जैसे मोदी जी कहते है सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास, ये बजट सभी वर्गों को साथ में लेकर काम करने वाला बजट होगा। श्री मोदी ने कहा कि खंडवा जिले में पर्यटन को लेकर काफी अपार संभावना है और हम इस पर काम भी कर रहे हैं शीघ्र ही ओंकारेश्वर आदि शंकराचार्य प्रतिमा नर्मदा मैया से गुजरात स्वामी विवेकानंद प्रतिमा तक क्रुज चलाने को लेकर मध्य प्रदेश सरकार और गुजरात की सरकार का एम ओ यू हो चुका है। कुछ ही दिनों में नई सौगात मिलेगी। पत्रकारों से चर्चा के दौरान मंत्री श्री लोधी के साथ सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे में पंधाना विधायक छाया मोरै, प्रवक्ता सुनील जैन उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!