ताज़ा ख़बरें

*दीवाने झूलेलाल साईं के…मित्र मंडल द्वारा 51 सजातीय बंधुओं का जन्मदिन मनाया गया*

खास खबर

*दीवाने झूलेलाल साईं के…मित्र मंडल द्वारा 51 सजातीय बंधुओं का जन्मदिन मनाया गया*

*अब तक 1200 से अधिक जन्मदिन मनाए गए*

खंडवा।दीवाने झूलेलाल साईं मित्र मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 51 युवा एवं वरिष्ठ साथियों का जन्मदिन मनाया गया।
कार्यक्रम संयोजक समाज के विक्रम सहजवानी और जैकी रेवतानी ने बताया कि गैर राजनीतिक समाजसेवी संगठन निस्वार्थ भाव से समाज के बंधुओं का जन्मदिन एक साथ मना कर एकता का प्रयास करता आ रहा है।आयोजन में समाज के संत महात्मा और वरिष्ठों का स्वागत समारोह भी रखा गया।यह कार्यक्रम श्री झूलेलाल मंदिर सिंधी कॉलोनी खंडवा में विगत रात्रि आयोजित किया गया था, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
पूज्य सिंधी पंचायत के अंतरिम अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी,श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष मोहन दीवान ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता में अभिवृद्धि करते हैं साथ ही आपसी मेलमिलाप से समाज को सगठित करने की विशुद्ध निस्वार्थ भावना के उदेश्य से किया जाता है।
संचालन करते हुए समाजसेवी कमल नागपाल ने कहा कि समाज के एकत्रीकरण का यह विनम्र प्रयास है।इस अवसर पर समाज के महाराज स्वामी पंडित श्याम शर्मा,पंडित प्रदीप भारद्वाज,पंडित धर्मेंद्र शर्मा,पंडित पलाश भारद्वाज,पंडित प्रथम भारद्वाज और जन्मदिन मनाने आए 51। समाजजन का समाज की ओर से मेठाराम पिंजानी,मोहन दीवान,जयकिशन तीर्थानी,गोपालदास पमनानी,डॉक्टर जी एल हिंदुजा,नारायणदास चावला,श्याम हेमवानी,किशोर लालवानी,कमल नागपाल,राजेश परचानी,संजय सभनानी,अनिल सबनानी,ताराचंद पिंजानी,राम वासवानी,शत्रुघ्न वासवानी,मनोज गेलानी,मनोहर लाल संतवानी,रमेश आत्माराम थदानी,प्रकाश चंचलानी,मनोज उधलानी,किशोर हिंदुजा,कुंदन दास चेतवानी,जयरामदास खेमानी,नीरज फतवानी,साहिल मंगवानी,प्रवेश माहेश्वरी,दीपक कपूर,शम्मू चंचलानी,किशोर चंदवानी,अनिल सहजवानी हरिश रिजवानी,अजय विधानी,राजू वाधवा,मुरली कोडवानी,मुरली दौड़ानी,साहिल मंगवानी,जयराम रेवतानी,हरीश आसवानी,निक साहनी,प्रदीप कोटवानी,कैलाशचंचलानी,मूलचंद फतवानी,राजकुमार फतवानी और राम छूट्टानी,नानक बजाज,मनीष मलानी,अमित वेढ़ानी,जयराम उधलानी,और दयाराम नेभनानीआदि ने किया।संचालन कमल नागपाल ने किया और आभार नीरज फतवानी ने व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!