ताज़ा ख़बरें

नगर निगम प्रांगण में गणतंत्र दिवस पर महापौर ने किया ध्वजारोहण।

खास खबर

नगर निगम प्रांगण में गणतंत्र दिवस पर महापौर ने किया ध्वजारोहण।

शांति के प्रति गुब्बारे भी उड़ाए गए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों का हुआ सम्मान।

खंडवा। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर नगर पालिका निगम की महापौर एवं शहर की प्रथम नागरिक अमृता अमर यादव ने नगर निगम प्रागंण मे ध्वजारोहण कर, शांति एवं समृद्धि व एकता के प्रतीक तिरंगे गुब्बारों को आकाश में छोड़ा तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ। गणतंत्र दिवस पर निगम के आजाद भवन में हुए कार्यक्रम में महापौर ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि महापौर ने नगर निगम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान कर प्रमाण पत्र भी सौंपे। इस अवसर पर महापौर अमृता अमर यादव ने सभी उपस्थित जनों एवं शहर वासीयो को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारे देश की आन बान शान है,यह सदैव ऊंचा रहे हम सब का कर्तव्य हें।बड़े संघर्ष के बाद हमें आजादी प्राप्त हुई है, जिसमें हमारे कई वीर जवानों की कुर्बानियां हुई है। जिस प्रकार हम अपने धार्मिक त्योहारों को उत्साह के साथ मनाते हैं उसी के अनुरूप 26 जनवरी और 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व को भी हम उत्साह और उंमग के साथ मनाएं। परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा एवं अन्य उपस्थित जनो ने भी सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रम में महापौर अमृता अमर यादव परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा निगम आयुक्त प्रियंका राजावत सेवादास पटेल, मेयर इन काउंसिल सदस्य राजेश यादव, सोमनाथ काले, सुनील जैन सहित पार्षदगण, उपायुक्त सचिन सिटोले अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे। संचालन गौरव खरे ने किया एवं निगमायुक्त प्रियंका राजावत ने आभार माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!