ताज़ा ख़बरें

वर्ष 2026- 27 के लिए जेसी आई क्लब के अध्यक्ष बने मनन सोनी सचिव अनुज खंडेलवाल मनोनीत।

खास खबर

वर्ष 2026- 27 के लिए जेसी आई क्लब के अध्यक्ष बने मनन सोनी सचिव अनुज खंडेलवाल मनोनीत।

खंडवा। वर्षों से जेसीआई क्लब संस्था सामाजिक एवं सेवा कार्यों में लगातार अपनी भूमिका निभा रही है। प्रतिवर्ष जे सी आई के चुनाव होकर नए पदाधिकारी की नियुक्ति होती है। समाजसेवी सुनील जैन बताया कि गुरुवार को नए अध्यक्ष के लिए बैठक आयोजित हुई जिसमें जेसीआई के चुनाव में वर्ष 2026 के लिए अध्यक्ष- जेसी मनन सोनी, सचिव – जेसी अनुज खण्डेलवाल नियुक्त हुए। क्लब के पूर्व अध्यक्ष रणवीर चावला,अनिल बाहेती, नागेश वालंजकर, ज्योति वालंजकर, अंशुल सैनी सिद्धार्थ मेहता, विकास मित्तल, हरदीप छाबड़ा, सतीश जैन,सुजाता मोरे ने बैठक में सर्वसम्मति से मनन सोनी को अध्यक्ष एवं सचिन अनुज खंडेलवाल को मनोनीत घोषित किया। इस अवसर पर हर्षदीप अग्रवाल पावन माहेश्वरी, अनुज मुंदडा़, राघव अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, अमीन खान उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रणवीर चावला ने कहा कि यह खंडवा जेसीआई का स्वर्ण जयंती वर्ष है सभी के सहयोग से वर्ष ऐतिहासिक होगा। अनिल बाहेती ने बधाई देते हुए कहा इस वर्ष बहुत अच्छे कार्यक्रम होंगे अधिक से अधिक लोग जेसीआई से जुड़े। समाजसेवी
नारायण बाहेती, सुनील जैन, धर्मेंद्र बजाज ने नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई दी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!