ताज़ा ख़बरें

तप जप दान और पुण्य का त्यौहार मकर संक्रांति पर्व गौशाला में उत्साह के साथ मनाया गया।

खास खबर

तप जप दान और पुण्य का त्यौहार मकर संक्रांति पर्व गौशाला में उत्साह के साथ मनाया गया।

उपस्थित महिलाओं ने एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाकर सुहाग सामग्री का किया आदान-प्रदान।

गौशाला में प्रथम बार तुलादान के साथ मनाया गौशाला में मकर संक्रांति पर्व।

खंडवा । सूर्य के उत्तरायण होने का पर्व मकर संक्रांति श्रीगणेश गौशाला में बड़ी संख्या में उपस्थित जन ने हर्षोल्लास के साथ मनाया । गौशाला अध्यक्ष राकेश बंसल एवं सचिव रामचंद्र मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि स्नान, दान और गौग्रास के साथ मनाए जाने वाले मकर संक्रांति पर्व से गणेश गौशाला में “तुलादान की मान” की सेवा का शुभारंभ किया गया है, जिसमें कोई भी गौभक्त अपना या अपने परिजन का तुलादान उनके वजन के बराबर भार की किसी भी पवित्र गौग्रास सामग्री से कर सकेंगे । इस हेतु सामग्री गौशाला से भी प्राप्त हो सकेगी। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गौशाला में आयोजित कार्यक्रम का आरंभ गौपूजन, गौग्रास के साथ गौमाता की आरती से हुआ । स्वागत उद्बोधन सचिव रामचंद्र रामचंद्र मौर्य ने देते हुए गौशाला से संबंधित जानकारी दी इसके पश्चात महापौर अमृता यादव, विधायक कंचन तनवे, पुलिस अधीक्षक मनोज राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र तारणेकर के द्वारा उपस्थितजनो को शुभकामनाएं दी गई । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति का हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महिलाओं को गौशाला की ओर से सुहाग सामग्री प्रदान की गई साथ ही सात धान की खिचड़ी, साबूदाना खिचड़ी एवं फरियाली हलवे का अल्पाहार एवं प्रसादी वितरित की गई । समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तंनवे, पुलिस अधीक्षक मनोज राय, पुलिस उप अधीक्षक महेंद्र तारनेकर ने मकर संक्रांति पर्व के महत्व को बताकर सभी से अनुरोध किया कि यह पर्व हमारे धर्म और संस्कृति से जुड़े रहने का त्यौहार है,हम सभी मिलकर धर्म संस्कृति और गौ गौ माता के रक्षा और सुरक्षा में अपना योगदान सदैव देते रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विजेंद्र गोठी, पुलिस अधीक्षक मनोज राय, गौशाला समिति के भूपेन्द्र सिंह चौहान, आशीष चटकेले, अखिलेश गुप्ता, ओम अग्रवाल, सुनील बंसल, राजेश अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, अनिल मित्तल, ओमप्रकाश दशोरे, महेन्द्र शर्मा, विजय मित्तल, नरेश मित्तल, पंडित उमेश डोरवाल, पंडित चंद्रशेखर शर्मा, प्रवक्ता सुनील जैन, दिनेश पालीवाल, मंगल यादव, किरण पटेल, लोकेंद्र सिंह गौड़, नानू बाबा, पंकज अग्रवाल, नारायण बाहेती, , राकेश मालवीया, धर्मेन्द्र बजाज, प्रवीण पांडे, गौतम पटेल, मनीषा पाटिल, नैना चौहान, चेतना शर्मा, सीमा भावसार, चारु यादव, भावना बिल्लौरे, सुजाता मोरे, मीना अग्रवाल, वैशाली पंवार, शारदा तांदले सहित बड़ी संख्या में नगरजन गौभक्त सम्मिलित हुए । संचालन भूपेन्द्र सिंह चौहान ने किया तथा आभार राकेश बंसल ने व्यक्त किया ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!