
खंडवा//
विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे ने 14 जनवरी 2026 को सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस के पावन अवसर पर अपने निज निवास पर आयोजित सम्मान समारोह में निवास पर पधारे लगभग 40 सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर विधायक कंचन तनवे ने उपस्थित पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए देश की रक्षा में उनके अद्वितीय साहस, सेवा और बलिदान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक राष्ट्र की शान हैं, जिनके त्याग और समर्पण से देश सुरक्षित है। विधायक तनवे ने पूर्व सैनिकों के माता-पिता को भी बधाई दी, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए ऐसे वीर सपूतों को जन्म दिया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर, भाजपा जिला महामंत्री श्री धर्मेंद्र बजाज, विधायक प्रतिनिधि श्री मुकेश तनवे, सतनाम सिंह होरा,श्रीमती मोनिका सिंह, ऑनरेरी कैप्टन श्री संतोष कुमार, सूबेदार श्री राजपाल लाने, श्री जगदीशचंद्र कटारे, श्री बालकिशन जोशी, नायक श्री चंद्रशेखर सोहानी, पेटी अफसर श्री भूपेंद्र नाथ, श्री अविनाश पंवार, मंडलोई जी, श्री अनिल पाटिल, श्रीमती प्रीति वर्मा, श्री दुर्गेश शर्मा, श्री बलदेव मौर्य, श्री भारत पटेल, श्री राहुल मंदवाल सहित अनेक पूर्व सैनिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रसेवा के प्रति सम्मान और कृतज्ञता भाव के साथ हुआ।










