ताज़ा ख़बरें

छात्राओं को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

कलेक्टर ने समस्या का शीघ्र समाधान कराने का दिया आश्वासन

छात्राओं को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

कलेक्टर ने समस्या का शीघ्र समाधान कराने का दिया आश्वासन

खंडवा/सीनियर महाविद्यालय SC कन्या छात्रावास में खराब एवं अस्वच्छ भोजन तथा वार्डन द्वारा छात्राओं को मानसिक प्रताड़ना दिए जाने के संबंध में एवं खंडवा स्थित सीनियर महाविद्यालय scकन्या छात्रावास में निवासरत छात्राओं को लंबे समय से अत्यंत घटिया, सड़ा-गला एवं अस्वच्छ भोजन दिया जा रहा है। छात्राओं के स्वास्थ्य के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है।जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी ने बताया कि हाल ही में एक अत्यंत गंभीर घटना सामने आई, जिसमें लगभग 5 छात्राओं की भोजन की थालियों में करीब 3 इंच लंबी इल्लियां पाई गईं। यह घटना छात्रावास में भोजन व्यवस्था की भयावह स्थिति को दर्शाती है। इस प्रकार का भोजन ग्रहण करने से छात्राओं के बीमार पड़ने और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बना हुआ है। इसको लेकर मंगलवार को कलेक्टर कार्यलय पहुचकर कर प्रतिभा रघुवंशी ने कलेक्टर से चर्चा कर समस्या बताई उनके साथ अक्षत अग्रवाल भी मौजूद थे।
प्रतिभा रघुवंशी ने आरोप लगाया कि जब छात्राओं द्वारा इस खराब भोजन की शिकायत की जाती है, तो छात्रावास की वार्डन द्वारा उन्हें डांटा-फटकारा जाता है, धमकाया जाता है तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। शिकायत करने पर छात्राओं को डराया जाता है कि उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी जाएगी या उन्हें छात्रावास से निकाल दिया जाएगा। इस कारण छात्राएं भय और दबाव में रहने को मजबूर हैं।
वार्डन एवं छात्रावास प्रबंधन की इस लापरवाही और अमानवीय व्यवहार से छात्राओं का मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। छात्रावास में रहने वाली जनजातीय कन्या छात्राओं के अधिकारों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है।
जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि कलेक्टर महोदय से चर्चा करते हुए प्रतिभा रघुवंशी ने अनुरोध किया है कि इस गंभीर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, छात्रावास की भोजन व्यवस्था की तत्काल जांच हो, दोषी वार्डन, कर्मचारियों एवं संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए तथा छात्राओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सम्मानजनक वातावरण प्रदान किया जाए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!