ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रीय संत ललित प्रभ जी की तीन दिवसीय प्रवचन व्याख्यान माला 14 जनवरी से

खास खबर

*एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा

राष्ट्रीय संत ललित प्रभ जी की तीन दिवसीय प्रवचन व्याख्यान माला 14 जनवरी से

ललित प्रभ महाराज साहब प्रतिदिन चल रहे हैं 25–30 किलो मीटर पैदल

खंडवा। राष्ट्र संत ललित प्रभ महाराज का  खंडवा पुरानी अनाज मंडी में 14,15 और 16 जनवरी को जैन संत ललित प्रभ के दिव्य प्रवचन होंगे । युवा महासंघ (YMS) और सकल जैन समाज के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रवचन माला होना है। आयोजन के प्रचार मंत्री चंद्र कुमार सांड और सुनील जैन ने बताया कि संत ललित प्रभ 14 जनवरी को प्रात: खंडवा पहुंचेंगे। 14 जनवरी को खंडवा नगर में भव्य प्रवेश के साथ प्रात 8.30 बजे मानसिंग मिल चौराहे से शोभा यात्रा की शुरुआत होगी तथा समापन प्रवचन स्थल पुरानी अनाज मंडी में होगा, उसके पश्चात प्रवचन होंगे, आयोजन की तैयारियों को लेकर शनिवार को आयोजन समिति के पदाधिकारियों विजय जैन रोहित मेहता ,अभय जैन, तपन डोंगरे ,नवनीत बोथरा, विपिन कोचर ,वाडीलाल पटेल ,मेघराज जैन ,सुनील जैन, कांतिलाल जैन,चंद्र कुमार सांड प्रेमांशु जैन आदि ने आयोजन स्थल पर पहुंच कर स्थल का मुआयना किया तथा समिति सदस्यों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रचार मंत्री सुनील जैन ने बताया कि प्रवचन स्थल पर एक ही प्रवेश द्वार होगा, पुरुषों और महिलाओं के बैठने की अलग अलग व्यवस्था होगी ।प्रात: 9.30 से 11.30 बजे तक दिव्य प्रवचन होंगे। बुधवार 14 जनवरी से शुरू होने वाले सत्संग माला के जरिए संत गण जनमानस को जीवन निर्माण तथा व्यक्तित्व विकास के बेहतरीन गुर सिखाएंगे।इन तीन दिनों में हजारों की संख्या में लोग प्रवचन सुनने आयेंगे, इसी तैयारी के साथ होगी माकूल बैठक व्यवस्था।आयोजन समिति के सदस्यों ने शनिवार को पुरानी अनाज मंडी में संतो के मंच, श्रोताओं की बैठक, प्रवेश द्वार, पार्किंग व्यवस्थाओं आदि के लिए स्थानों का चयन कर आवश्यक तैयारियों की शुरुआत की । राष्ट्र संत के प्रवचनों का लाइव प्रसारण भी होगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!