
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय हुए डीआईजी के पद पर पदोन्नत

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण) के द्वारा अतिरिक्त स्टार एवं कैप लगाकर पुलिस अधीक्षक खंडवा को डीआईजी पदोन्नति पर दी गई बधाई
खंडवा, 02 जनवरी 2026
जिला खंडवा मे दिनांक 16.03.2024 से पदस्थ पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय को दिनांक 31.12.2025 को मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है, श्री राय वर्ष 2010 के भारतीय पुलिस सेवा के पुलिस अधिकारी हैं| पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय राज्य पुलिस सेवा के 1995 बैच के उप पुलिस अधीक्षक हैं| श्री मनोज कुमार राय पूर्व मे जिला खंडवा मे दिनांक 19.08.2004 से 23.07.2006 तक नगर पुलिस अधीक्षक खंडवा के पद पर तथा दिनांक 20.07.2008 से 13.07.2010 तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खंडवा के पद पर पदस्थ रहे हैं|
दिनांक 01.01.2025 को माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन डॉ. मोहन यादव खंडवा जिले के खेड़ीघाट कार्यक्रम मे आए हुए थे| कार्यक्रम से वापस जाते समय मोरटक्का हेलीपैड में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी उपस्थिति मे श्री अनुराग पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण) जोन, इंदौर द्वारा पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय को डीआईजी के पद पर पदोन्नति के अवसर पर अतिरिक्त स्टार व कैप लगाकर बधाई एवं शुभकामनाए दी गई|
दिनांक 02.01.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय खंडवा में पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय के डीआईजी पद पर पदोन्नत के उपलक्ष मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) द्वारा एक कार्यक्रम रखा गया, जिसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारनेकर, प्रशिक्षु आईपीएस श्री अमित कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव कुमार बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान, सहित थाना प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।











