ताज़ा ख़बरें

हमारे आदर्श हमारे महापुरुष होने चाहिये..श्री पंकज जी पंवार

शिक्षा हमे राष्ट्र सेवक के रूप में खड़ा करती हैं... श्री आशुतोष जी सोनी

हमारे आदर्श हमारे महापुरुष होने चाहिये..श्री पंकज जी पंवार
शिक्षा हमे राष्ट्र सेवक के रूप में खड़ा करती हैं… श्री आशुतोष जी सोनी

स.शि.म.कल्याणगंज विद्यालय का “युगांतर” वार्षिकोत्सव रंगमंचीय कार्यक्रम आयोजित
खण्डवा/ सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कल्याणगंज विद्यालय में मंगलवार को वार्षिकोत्सव “युगांतर”रंगमंचीय कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।विद्यालय में चलने वाले दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को भैया बहनों की वार्षिक गतिविधियों का प्रकटीकरण का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा अष्ठम से द्वादश तक के भैया बहिनो ने अपनी कला का जमकर प्रदर्शन किया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री आशुतोष सोनी (एन. एच.ए.आई.परियोजना निदेशक) ने की मुख्य वक्ता श्री पंकज जी पंवार(विद्या भारती मालवा प्रान्त के प्रांत प्रमुख) रहे। साथ ही श्री ब्रह्मानंद जी पाराशर भी मंचासीन रहे।कार्यक्रम के पूर्व में विद्यालय की प्राचार्या द्वारा विद्यालय प्रतिवेदन का वाचन किया गया। तत्पश्चात कक्षा अष्टम से द्वादश तक के भैया बहिनो को कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अतिथिद्वय के द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही बौद्धिक,विज्ञान,कुश्ती व खो खो,गणित,अटल टिंकरिंग क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने वाले भैया बहिनो को भी सम्मानित किया।इसके बाद मुख्य वक्ता श्री पंकज जी पंवार ने अपने वक्तव्य में वीर बालक दिवस पर अपने विचार रखे साथ ही महापुरुषों को हमारे आदर्श बनाने की बात कही और बच्चों को मोबाइल से दूर रहने की सलाह दी। तत्पश्चात कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री आशुतोष जी सोनी ने अपने उद्बोधन में अभिभावक से बड़ी भूमिका गुरुजन की बताई क्योंकि गुरुजन प्रेरणा देते है और जीवन को मूर्त रूप देने का कार्य करते है।साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा न केवल ज्ञान संस्कार देती है बल्कि कई कलाओं में पारंगत भी करती है,शिक्षा हमे राष्ट्र सेवक के रूप में खड़ा करती है और विद्यालय न सिर्फ एक संरचना है बल्कि संस्कार देने का जरिया भी बताया।उदबोधन के बाद भैया बहिनो के द्वारा एक के बाद एक गीत,नाटक,नृत्य की बहुत ही मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई जिसमे ऑपरेशन सिंदूर,रानी अबक्का,छावा,संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत पंच परिवर्तन को मंच पर बखुबी प्रस्तुत किया जिसे सभी ने बहुत सराहा।इस अवसर पर विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जी अग्रवाल,सचिव श्री रविन्द्र जी बंसल,कोषाध्यक्ष श्री ओम जी दशोरे संस्था प्राचार्य श्रीमती शोभा तोमर दीदी,प्रधानाचार्य श्री दिलीप जी सपकाले,श्री राधेश्याम जी चौहान,वैकुंठ नगर प्राचार्य श्री प्रदीप जी कानूगो,दादा दरबार विद्यालय के प्राचार्य श्री वासुदेव जी पंवार सहित समिति के पदाधिकारी श्री भूपेंद्र जी चौहान, श्री श्री रामजी पटेल आदिजन मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!