ताज़ा ख़बरें

थाना मूंदी द्वारा महिला के साथ गैंग रेप करने वाले आरोपियों को 24 घंटे में किया गया गिरफ्तार

खास खबर

थाना मूंदी द्वारा महिला के साथ गैंग रेप करने वाले आरोपियों को 24 घंटे में किया गया गिरफ्तार
खंडवा, 09 दिसंबर 2025
पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा महिला संबंधी एवं गंभीर अपराध के आरोपियो को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है| इसी तारतम्य में थाना प्रभारी मूंदी द्वारा अपराध क्रमांक 532/25 धारा 70(1), 332(बी), 351(3) B.N.S. में गैंग रेप के 5 आरोपिगण एवं 1 बालअपचारी को गिरफ्तार किया गया।
फरियादिया वर्तमान में अपने पति के साथ खोट पर लिये खेत पर ही झोपडी बनाकर रहती है तथा खेत की रखवाली का काम करती है। दिनांक 29.11.25 की रात्रि में 05 आरोपीगण तथा 1 बाल अपचारी खेत पर आये तथा फरियादिया के पति के साथ आग तापने लगे थोडी देर बाद फरियादिया का पति गांव तरफ काम से चला गया इस बीच 2 आरोपीगणो ने बारी – बारी से फरियादिया के साथ झोपड़ी के अन्दर जाकर गलत काम किया तथा 3 अन्य आरोपी एवं बाल अपचारी झोपडी के बाहर बैठकर आग तापते हुये फरियादिया के पति के वापस खेत पर आने हेतु नजर रखकर अपराध में सहयोग किया गया। उक्त सभी आरोपिगणो ने उसके पति को जान से खतम करने की धमकी दी थी इस कारण घटना किसी को नही बताई थी। दिनांक 07.12.2025 को फरियादिया ने अपने पति को घटना बताई तथा पति को साथ लेकर दिनांक 08.12.25 को रिपोर्ट करने थाने पर आई थी। फरियादिया की रिपोर्ट पर 05 आरोपीगण तथा 1 अपचारी बालक कुल 06 लोगो के विरूद्ध थाना मूंदी में अपराध क्रमांक 532/25 धारा 70(1), 332(बी), 351(3) B.N.S. का अपराध पंजीबद्ध कराया गया था। फरियादिया के प्रकरण को गंभीरता के लेते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र नरवरिया व थाना टीम द्वारा 24 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को दिनांक 09.12.25 को गिरफ्तार किया गया। सभी 05 आरोपीगणों को न्यायालय पुनासा में पेश किया गया जहाँ से सभी आरोपिगणों को जिला जेल खण्डवा भेज दिया गया। बाल अपचारी को बाल न्यायालय खंडवा के यहाँ पेश किया गया, जहाँ से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!