‘‘युवा संगम‘‘ रोजगार मेला 4 दिसम्बर को
—
खण्डवा//जिला रोजगार अधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह सिलौटे ने बताया कि 4 दिसम्बर गुरुवार को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेटिसशिप मेले का आयोजन शासकीय आई.टी.आई खण्डवा में प्रातः 11 से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। इस रोजगार मेले में प्रदेश की विभिन्न कम्पनियों के द्वारा तकनीकी एव गैर तकनीकी क्षेन्न में लगभग 200 बेरोजगार युवक युवतियों की निजी क्षेत्र में भर्ती की जावेगी। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 5 वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा स्नातक या स्नातकोत्तर है तथा आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच है, उन्हें वेतनमान 8000/- से 25000/- रुपये दिया जावेगा। जिला रोजगार अधिकारी श्री सिलौटे ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को अन्य सुविधाएं कम्पनियों के नियमानुसार रहेगी। इच्छुक आवेदक अपने समस्त मूल दस्तावेज की फोटो कॉपी, पासपोर्ट साइज के 4 फोटो, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन कार्ड के साथ उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ उठा सकते है।
2,503 1 minute read








