
एसआईआर को लेकर कांग्रेस द्वारा वार्डवार फॉर्म भरने में कर रही है सहायता
2003 में मतदाता सूची में जिनके नाम नही है वो कर सकते है दावा आपत्ति,सरकार द्वारा मान्य 12 दस्तावेज में से 2 रखे तैयार
खण्डवा/एसआईआर प्रणाली में वे सभी नागरिक जिनकी उम्र अधिक है, जिनका नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तथा जिनके माता-पिता के नाम भी 2003 की सूची में नहीं हैं, लेकिन जिनके पास 1995 का मतदाता पहचान पत्र (Voter ID) उपलब्ध है—और जिनका नाम 2025 की मतदाता सूची में शामिल है—वे सभी अपने दावे-आपत्ति की तैयारी अभी से पूर्ण रखें।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि सरकार द्वारा मांगे गए 12 दस्तावेजों में से किसी भी दो मान्य दस्तावेज को समय रहते एकत्र कर सुरक्षित रखें। क्योंकि 11 तारीख के बाद जब ड्राफ्ट मतदाता लिस्ट जारी होगा ऒर उनका नाम नही आयेगा तब दावे-आपत्ति दर्ज होंगी, उस समय यदि मतदाता सूची में आपका नाम नहीं पाया गया, तो आपको अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे समय पर आपके पास ये दस्तावेज होना आवश्यक होगा।
जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने जनता से आग्रह किया कि कोई भी पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे और आवश्यक प्रमाण पत्रों की तैयारी समय पर कर ले। 












