ताज़ा ख़बरें

सराफा स्थित श्री बाल पिपलेश्वर हनुमान का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह 27 से 29 नवंबर के बीच।

खास खबर

सराफा स्थित श्री बाल पिपलेश्वर हनुमान का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह 27 से 29 नवंबर के बीच।

प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व हनुमान जी की मूर्ति का हुआ नगर भ्रमण विशेष आकर्षण अंतर्राष्ट्रीय बारेलाल बैंड नरसिंहगढ़ ने दी शानदार भजनों की प्रस्तुति।

खंडवा।। सराफा तुलसी उद्यान में श्री बाल पिपलेश्वर हनुमानजी की त्रिदिवसीय भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन 27 से 29 नवंबर के बीच होने जा रहा है। चांद प्रतिष्ठा के पूर्व बुधवार को हनुमान जी की प्रतिमा का नगर भ्रमण हुआ इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ विशेष आकर्षण बारेलाल बेंड नरसिंहगढ़ द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति दी गई भजनों के बीच युवाओं द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई।समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि सराफा स्थित सैकड़ो वर्ष प्राचीन भगवान श्री गणेश मंदिर के सामने तुलसी उद्यान में श्री पिपलेश्वर हनुमान जी का छोटा मंदिर था उस मंदिर को भव्यता प्रदान करने के लिए सराफा के युवाओ श्री बाल पिपलेश्वर मंदिर नवनिर्माण समिति के सदस्यों ने मंदिर निर्माण की भूमिका बनाकर मंदिर को एक भव्यता प्रदान की। श्री बाल पिपलेश्वर हनुमान हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन 27 नवंबर गुरुवार से प्रारंभ हो रहा है। गुरुवार को प्रतिष्ठाचार्य पंडित भरतलाल चंद्रे के मार्गदर्शन में विद्वान पंडितों के मंत्रोउच्चार के साथ जलाधिवास, अन्नाधिवास का कार्यक्रम होगा। शुक्रवार 28 नवंबर को मंडल पूजन, पुष्पाधिवास, फलाधीवास एवं 29 नवंबर शनिवार को दस महाविधि स्नान, अभिषेक, प्राणप्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति का आयोजन आयोजित होगा। मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का विशेष आकर्षण 26 नवंबर बुधवार को प्रातः 11:00 मूर्ति नगर भ्रमण शोभा यात्रा सराफे से हरीगंज, कुम्हारबेडा, मालिकुआ, बुधवारा, मुंबई बाजार, घंटाघर से सराफा होते हुए नगर भ्रमण यात्रा सराफा हनुमान मंदिर पहुंची। जिसमें विशेष आकर्षण के रूप में अंतरराष्ट्रीय बारेलाल बैंड नरसिंहगढ़ भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। नगर भ्रमण में हनुमान जी की मूर्ति बग्गी में विराजमान थी। श्री पिपलेश्वर हनुमान मंदिर नवनिर्माण समिति सराफा के सदस्यों ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से भगवान हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का अनुरोध किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!