15 नवम्बर को पूरे प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा।
खंडवा में आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री पाटिल होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथी।
खण्डवा।। जनजातीय सेनानियों को सम्मानित करने, स्वतंत्रता संग्राम और सांस्कृतिक विरासत में उनके योगदान को याद करने तथा जनजातीय क्षेत्रों के सामाजिक आर्थिक विकास को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती को “जनजातीय गौरव दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी सूची अनुसार 15 नवंबर के इस आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव एवं जनजाति कल्याण मंत्री विजय शाह जबलपुर के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वही 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुण्डा की 150 जयंती के समापन अवसर पर खंडवा में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल उपस्थित रहेंगे।









