ताज़ा ख़बरें

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर “गौरव यात्रा” रथ रवाना

खास ख़बर

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर “गौरव यात्रा” रथ रवाना
खण्डवा , धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर 15 नवम्बर को खंडवा जिले में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का समारोह पूर्वक आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के प्रचार प्रसार एवं जनजागरण के उद्देश्य से गौरव यात्रा रथ रवाना किए जा रहे हैं, जो कि गांव गांव में प्रचार प्रसार करेंगे। इसी क्रम में बुधवार को पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे ने देशगांव से जनजातीय कार्य विभाग द्वारा तैयार भगवान बिरसा मुंडा जनजागरूकता गौरव यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल ने मंगलवार को पुनासा में गौरव यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गौरव यात्रा जनजागरूकता रथ के माध्यम से जनजाति वर्ग के उत्थान तथा सामाजिक समरसता का संदेश प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त श्री संतोष शुक्ला, जनपद सीईओ श्री पंकज डाले, सहायक संचालक श्री नीरज पाराशर तथा श्री चिंताराम जगताप उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!