बिहार

बिहार के रुझानों में NDA सरकार, BJP सबसे बड़ी पार्टी:59 से 68 सीटों के साथ JDU दूसरे नंबर पर, RJD को 51 से 63 सीटें पटना

बिहार के रुझानों में NDA सरकार, BJP सबसे बड़ी पार्टी:59 से 68 सीटों के साथ JDU दूसरे नंबर पर, RJD को 51 से 63 सीटें पटना

 त्रिलोक न्यूज़ मध्य प्रदेश सहायक प्रमुख प्रवीण कुमार दुबे 8839125553

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दोनों फेज की वोटिंग खत्म हो चुकी है। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 और दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग हुई। दैनिक भास्कर रिपोर्टर्स पोल में NDA को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है, जबकि महागठबंधन 73 से 91 सीटों पर आगे नजर आ रहा है।

प्रशांत किशोर की जन सुराज के कैंडिडेट 3 सीटों पर कड़े मुकाबले में हैं और पार्टी का खाता खुल सकता है। उधर, असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM सिर्फ एक सीट पर सिमट सकती है। RJD-कांग्रेस को बड़ा नुकसान हो रहा है। महागठबंधन के डिप्टी सीएम कैंडिडेट मुकेश सहनी का खाता खुलना भी मुश्किल नजर आ रहा है।

कई बड़ी सीटों पर उलटफेर की स्थिति नजर आ रही है। इनमें डिप्टी CM विजय सिन्हा की सीट लखीसराय, मैथिली ठाकुर की अलीनगर, तेजप्रताप यादव की महुआ, रामकृपाल यादव की दानापुर और सम्राट चौधरी की तारापुर सीट पर फिलहाल कड़ी टक्कर नजर आ रही है।

बिहार चुनाव में दैनिक भास्कर के 400 से ज्यादा रिपोर्टर ग्राउंड पर मौजूद रहे। ग्राउंड से मिले इनपुट को लेकर हमने 5 सीनियर जर्नलिस्ट, 4 पॉलिटिकल एक्सपर्ट और 2 सेफोलॉजिस्ट से डिस्कशन किया। इसके अलावा पॉलिटिकल पार्टियों के इंटरनल सर्वे से मिले इनपुट के आधार पर ये सर्वे रिजल्ट तैयार किया है।

रुझान क्या कह रहे हैं…

NDA 2020 में NDA को 125 सीटें मिली थीं। इस बार 20 से 35 सीटों का फायदा हो सकता है।

  • JDU: 2020 में JDU ने 43 सीटें जीतीं थीं। इस बार 59 से 68 हो सकती हैं। पार्टी को 16 से 25 सीटों का फायदा हो सकता है।
  • BJP: 2020 में 74 सीटें जीती थीं। इस बार 72 से 82 हो सकती हैं। पार्टी 8 सीटों पर कड़ी टक्कर में है।
  • LJP(R)- HAM-RLM​​​​​​​: चिराग पासवान की LJP-R 28 सीटों पर लड़ी है, लेकिन सिर्फ 4 से 5 सीटों पर आगे नजर आ रही है। जीतन राम मांझी की पार्टी HAM 6 सीटों पर चुनाव लड़ी और 4-5 सीटों पर आगे दिख रही है। उपेंद्र कुशवाहा की RLM का खाता खुलना मुश्किल नजर आ रहा है।

महागठबंधन 2020 में महागठबंधन को 110 सीटें मिली थीं। इस बार 19 से 37 सीटों का नुकसान हो सकता है। सीटें घटकर 73 से 91 तक रह सकती हैं।

  • RJD: सबसे ज्यादा नुकसान में दिख रही है। 2020 में 75 सीटें जीतीं थी। इस बार 12 से 24 सीटों का नुकसान हो सकता है।
  • कांग्रेस: 59 सीटों पर चुनाव लड़ी है। सिर्फ 12 से 15 सीटों पर आगे नजर आ रही है। 2020 में 19 सीटें जीती थीं।
  • VIP: मुकेश सहनी की VIP 13 सीटों पर चुनाव लड़ी। पार्टी किसी भी सीट पर आगे नहीं दिख रही है।
  • CPI(ML)-CPI-CPM: लेफ्ट पार्टियों में CPI-ML नुकसान में नजर आ रही है। पिछली बार 12 सीटें जीती थीं, इस बार 6 से 9 सीटों पर आगे है। CPI 2 सीटों पर आगे है, जबकि CPM एक सीट पर आगे नजर आ रही है। महागठबंधन में शामिल IIP भी एक सीट पर आगे दिख रही है।
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!