Seoni newsमध्यप्रदेशसिवनी

अयोध्या विश्वकर्मा बने प्रेस एसोसिएशन ऑफ सिवनी के अध्यक्ष, पत्रकारों ने दिखाया भरोसा


सिवनी : पत्रकारिता जगत में एक बार फिर अयोध्या विश्वकर्मा का जादू चल गया। रविवार को हुए प्रेस एसोसिएशन ऑफ सिवनी के चुनाव में पत्रकारों ने भारी बहुमत से उन्हें दोबारा अध्यक्ष चुन लिया। इस जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अयोध्या विश्वकर्मा सिवनी के पत्रकारों के बीच भरोसे का सबसे बड़ा नाम हैं।

प्रेस एसोसिएशन ऑफ सिवनी के रविवार को सम्पन्न हुए चुनाव में पत्रकारों ने एक बार फिर अयोध्या विश्वकर्मा पर भरोसा जताते हुए उन्हें अध्यक्ष पद के लिए चुना। अध्यक्ष पद पर अयोध्या विश्वकर्मा को 52, वाहिद खान को 28 तथा मोनू राकेशिया को 13 मत प्राप्त हुए।

दो उपाध्यक्ष पदों पर कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिसमें विनोद दुबे ने 57 मत पाकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया, वहीं काबिज खान को 56 और महेन्द्र शाह मर्सकोले को 48 मत मिले।

सचिव पद के लिए हुए मुकाबले में राजेन्द्र पिन्टू तरवरे ने 57 मतों से विजय हासिल की जबकि नीरज वर्मा को 32 मत मिले।

सह सचिव पद पर अभिनय जैन को 62, संदीप लाहोरिया को 49 तथा शुभम शर्मा को 45 मत प्राप्त हुए। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर संजीव क्रिडिया ने 66 मतों से शानदार जीत दर्ज की जबकि विनोद यादव को 21 मत मिले।

इस प्रकार अयोध्या विश्वकर्मा एक बार फिर सभी पत्रकारों के चहेते बनकर प्रेस क्लब सिवनी के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!