ताज़ा ख़बरें

तहसील स्तर पर भी “वंदे मातरम्” गायन के कार्यक्रम आयोजित हुए

खास खबर

तहसील स्तर पर भी “वंदे मातरम्” गायन के कार्यक्रम आयोजित हुए

खण्डवा//राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगाँठ देश में 7 नवम्बर 2025 से 7 नवम्बर 2026 तक समारोहपूर्वक मनाई जा रही है। इस अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में खंडवा जिले की विभिन्न तहसीलों में भी कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिले के स्कूल-कॉलेज व छात्रावासों में भी वंदे मातरम् के कार्यक्रम आयोजित किये गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पॉलिटेक्निक कॉलेज हरसूद, माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर रजूर तथा हरसूद एसडीएम कार्यालय, पंधाना तहसील कार्यालय में भी अधिकारी कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए वर्षभर विविध गतिविधियाँ आयोजित होंगी। इसमें प्रथम चरण में 7 से 14 नवम्बर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!