
सशक्तिकरण की ओर कदम-314 दिव्यांगजन हुए लाभान्वित
डिंडौरी : 29 अक्टूबर, 2025
कलेक्टर जिला डिंडोरी के निर्देशन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के समन्वय से भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम जबलपुर द्वारा जिला चिकित्सालय डिंडोरी परिसर में दिव्यांगजनों एवं वयोश्री योजना अंतर्गत परीक्षण एवं चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 328 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया, जिनमें से पात्रता अनुसार 314 हितग्राहियों का चयन एवं चिन्हांकन किया गया। शिविर में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ 100 नागरिकों को विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए चिन्हांकित किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से व्हीलचेयर, बैसाखी, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, सामान्य ट्राइसाइकिल, वॉकर, सुगम्य केन, ब्लाइंड स्टिक, कृत्रिम अंग, कान की मशीन जैसे सहायक उपकरण शामिल हैं। वहीं मेडीकल बोर्ड द्वारा आयोजित शिविर में 90 नए दिव्यांगजनों के मेडिकल प्रमाण पत्र जारी किए गए, वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दिव्यांग स्पॉन्सरशिप योजना के तहत 38 हितग्राहियों को योजना का लाभ प्रदान किया गया व 86 दिव्यांभगजनों को यूनिवर्सल आईडी प्रमाण पत्र का लाभ त्वंरित दिया गया । इस प्रकार कुल 314 पात्र हितग्राहियों को सशक्तिकरण से जोडा गया । दिव्यां गो वृद्वजन को सहायता हेतु वालंटियर ने अपनी सेवाएं दी वही विभाग ने उन्हे1 लाने ले जाने हेतु वाहन व्यकवस्थाड की सुविधा मुहैया करायी, सभी को भोजन व्ययवस्थार प्रदायी की जाकर सेवा प्रदान की गई। विधायक डिण्डौनरी श्री ओमकार सिंह मरकाम एवं कलेक्टार श्रीमति अंजू पवन भदौरिया ने स्वसयं शिविर में व्यववस्थााओं से प्रदान किये जाने वाली व्यौवस्थारओं का जायजा लेते हुये निर्देश दिये कि अंतिम समय तक भी एक भी हितग्राही लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिये, सभी का पंजीयन व परीक्षण आवश्याक रूप से हो। दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। शिविर के आयोजन से हितग्राहियों और उनके परिवारों में विशेष उत्साह देखा गया।
शिविर में हितग्राहियों के लिए आवागमन हेतु वाहन व्यवस्था तथा भोजन की निःशुल्क सुविधा भी जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम में श्री श्यायम सिंगौर, उपसंचालक सामाजिक न्या य , मेडीकल बोर्ड से डॉ अजय राज सिविल सर्जन अपनी टीम के साथ, दिव्यां्ग पुनर्वास केन्द्रा की टीम व एलिम्को की टीम के साथ जनपद पंचायत डिण्डौ री, नगर परिषद डिण्डौारी, महिला बाल विकास एवं सामाजिक न्यांय विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने बुधवार को आयोजित जिला चिकित्सालय प्रांगण में दिव्यांगजन व स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया जहां पर डॉक्टरों की टीम आम जनता को स्वास्थ्य परीक्षण एवं पात्र दिव्यांगजनों को मेडीकल बोर्ड के द्वारा प्रमाण पत्र जारी किए गए। जहां पर कलेक्टर ने सिविल सर्जन से शिविर के संबंध में विस्तृत चर्चा की। वहीं पर आम जनता की भी समस्या जानी। स्वास्थ्य कैम्प में लगे प्रदर्शनी स्टॉल में स्वदेशी उत्पाद का अवलोकन किया। जहां पर निशा स्व-सहायता समूह दूध-डेयरी उत्पाद, किरण स्व-सहायता समूह कोदो-कुटकी, निर्मल स्व-सहायता समूह बडी-पापड़, आचार, पूजा स्व-सहायता समूह, मां बिरासनी स्व-सहायता समूह कोदो-कुटकी के उत्पाद तैयार किए जाते हैं इसी प्रकार छाया स्व-सहायता समूह द्वारा भगवान की मूर्ति हेतु आभूषण, वस्त्र तैयार किए जाते हैं वहीं पर नगर परिषद के द्वारा पीएम स्व निधि योजना का शिविर में 21 लोगों ने पंजीयन कराया। जिनके आवेदन पूर्ण कर बैंक भेजे जाएंगे जहां से 15, 25 एवं 50 हजार स्वीकृत कर वितरण किए जाएंगे जिससे लोगों को स्व-रोजगार प्राप्त होगा। स्व-सहायता समूह के उत्पाद को कलेक्टर ने देखा और उन्हें विक्रय केन्द्रो में भेजने के निर्देश दिए ताकि आपको अधिक से अधिक लाभ प्राप्त होगा। इस प्रकार के कैम्प जिले के प्रत्येक विकासखंड स्तर पर संचालित किए जा रहे हैं। कलेक्टर की विशेष पहल से ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोग अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
30 अक्टूबर 2025 को जनपद पंचायत शहपुरा व नगर परिषद शहपुरा में शिविर आयोजित किया जाएगा। आप लोगों से अपील है कि शिविर में अधिक से अधिक लोग उपस्थित होकर शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।










