
*घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपी को भेजा जेल*
*रिपोर्ट: विवेक गुप्ता हरदोई*
📞8409440135
हरदोई।पाली थाना क्षेत्र के पाटियानीम में युवक ऋषभ के घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने छह लोगो पर मुकदमा दर्ज करने के बाद चार लोगो को गिरिफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही 2 लोंग पुलिस की गिरिफ्त से बाहर है।
पाली थाना क्षेत्र के गांव पटियानीम निवासी ऋषभ पुत्र सुशील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि पाटियानीम गांव मे रहता है।आज दिन ब्रहस्पतिवार को पाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला खारा कुआ के निवासी श्रीनिवास उर्फ़ नन्हें के लड़के श्यामजी,अखिलेश,कुशाग्र व उपेंद्र प्रकाश के लड़के अमित उर्फ़ छोटू अपने और दो साथियों के साथ घर मे घुसकर तोड़फोड़ कर मारपीट की।पाली पुलिस ने ऋषभ की तहरीर पर जांच कर पुलिस ने आरोपी श्रीनिवास उर्फ़ नन्हें के लड़के श्यामजी,अखिलेश,कुशाग्र व उपेंद्र प्रकाश के लड़के अमित उर्फ़ छोटू निवासीगण मोहल्ला खारा कुआ थाना पाली व दो अज्ञात युवक के खिलाफ जानलेवा हमला करने और तोड़फोड़ करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ने मे लग गयी थी।पुलिस ने श्यामजी,अखिलेश,कुशाग्र पुत्रगण श्रीनिवास उर्फ़ नन्हें व अमित उर्फ़ छोटू पुत्र उपेंद्र प्रकाश निवासीगण मोहल्ला खारा कुआ थाना पाली को गिरिफ्तार कर जेल भेज दिया है।
वर्जन
ऋषभ की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर श्यामजी,अखिलेश,कुशाग्र पुत्रगण श्रीनिवास उर्फ़ नन्हें व अमित उर्फ़ छोटू पुत्र उपेंद्र प्रकाश को गिरिफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शेष हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द पुलिस की गिरिफ्त से दूर दो आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रमेशचंद्र तिवारी उपनिरीक्षक थाना पाली











