राजस्थान

कांग्रेस का वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान संपन्न हुआ

उन्हेल नागेश्वर/झालावाड़ (आबिद मंसूरी

डग ब्लॉक के तीन मंडल चौमहला कुंडला व उन्हेंल नागेश्वर पर बुधवार कांग्रेस पार्टी की वोट चोर गद्दी छोड़ो राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता डग ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह प्रतिहार के नेतृत्व मे हुई। बैठक के मुख्य अतिथि धर्मराज मेहरा रहे।मेहरा ने भाजपा पर चुनावी धांधली और लोकतांत्रिक मूल्यों के हनन का आरोप लगाया।मुख्य अतिथि धर्मराज मेहरा ने कहा कि भाजपा ने निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर मतदाता सूची में हेरफेर की है जिससे संविधान और प्रजातंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी ने पूरे देश में यह जन-जागरण अभियान शुरू किया है ताकि आमजन को बताया जा सके कि किस तरह उनके मत का दुरुपयोग किया जा रहा है।मेहरा ने आरोप लगाया कि देशभर में कई विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने 50 हजार तक फर्जी वोट जोड़े हैं। चुनाव आयोग भाजपा का एजेंट बनकर कार्य कर रहा है। यह स्थिति लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर पंचायत स्तर तक इस आंदोलन को आगे बढ़ाएगी ताकि जनता को सच्चाई से अवगत कराया जा सके।कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश प्रकट किया और कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए यह लड़ाई अब गांव-गांव तक लड़ी जाएगी।केसर सिंह उन्हेंल नागेश्वर मंडल अध्यक्ष, संतोष जैन उप प्रधान मंडल अध्यक्ष चोमहला, शिवलाल वर्मा मंडल अध्यक्ष कुंडला, गोपाल सिंह जिला परिषद सदस्य, राघवेंद्र सिंह सरपंच, राधेश्याम वर्मा सरपंच, अशोक भंडारी सरपंच प्रतिनिधि, श्याम सिंह सरपंच कुमटिया, संजय जैन, नरवर सिंह पंचायत समिति सदस्य, हीरालाल, ओम प्रकाश तिवारी, नरेंद्र सिंह, रामपाल बना, अन्नू भाई, सलीम भाई, भव्य गुप्ता, प्रधान सिंह, युवराज सिंह, शंकर पटेल, गोविंद सिंह, अनिल वर्मा महेश, दानू सिंह, प्रकाश चंद, भारत सिंह, कमल सिंह, कैलाश राठौड़, कान सिंह, बहादुर सिंह, राधेश्याम, शिव, मांगीलाल, पीरु खान, शंकर लाल, दूले राम, विनोद नाहर, मांगू सिंह अशोक राठौर,इस दौरान बड़ी संख्या मे कांग्रेस के कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!