ताज़ा ख़बरें

“दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” के तहत पशुपालकों को जागरूक किया जाएगा , 3 से 9 अक्टूबर तक जारी रहेगा अभियान

खास खबर

“दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” के तहत पशुपालकों को जागरूक किया जाएगा , 3 से 9 अक्टूबर तक जारी रहेगा अभियान

खण्डवा//मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को दुगना करने के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। इसके संबंध में #दुग्ध_समृद्धि_संपर्क_अभियान 3 से 9 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के पहले चरण में पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी कर्मचारी प्रत्येक गांव में 10 या 10 से अधिक गाय और भैंस रखने वाले पशुपालकों से गृह भेंट कर उनकी सूची का सत्यापन करेंगे। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जिले के सभी एसडीएम तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे भी अपने-अपने क्षेत्र के कम से कम दो_दो गांव का दौरा कर पशुपालकों का सत्यापन करें।
उल्लेखनीय है कि इस अभियान के अंतर्गत गाँव-गाँव जाकर पशुपालकों से व्यक्तिश: सम्पर्क किया जायेगा और उन्हें पशुओं में नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य एवं पोषण के संबंध में जागरूक किये जाने के साथ आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जायेगा। यह अभियान 3 चरणों में चलाया जायेगा। इस अभियान की शुरूआत 3 अक्टूबर को होगी, तथा ये अभियान 9 अक्टूबर तक चलेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!