ताज़ा ख़बरें

वीर शहीद भगत सिंह की जन्म जयंती पर उन्हें याद कर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण,पुष्प अर्पण कर किया नमन।

वीर शहीद भगत सिंह की जन्म जयंती पर उन्हें याद कर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण,पुष्प अर्पण कर किया नमन।

खंडवा।। सीने में आग दिल में देशभक्ति का जुनून था, वीर शहीद भगत सिंह देश को आजाद कराने में मशगुल था। सिख किसान परिवार में जन्मे शहीद भगत सिंह एक महान स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रांतिकारी थे, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि हमारे भारत देश को आजाद कराने में महा साहस का परिचय दिया वीर शहीद भगत सिंह ने, भगत सिंह वार्ड में 28 सितंबर रविवार को वीर शहीद भगतसिंग की 118 वी जन्म जयंती खंडवा भगतसिंग चौक पर क्षेत्र वासियों द्वारा बड़े हर्ष उल्लास एवं आतिशबाजी मिठाइयां बांटकर शहीद भगत सिंह जिंदाबाद,भारत माता की जय, वंदे मातरम के उद्घोष के साथ मनाई गई। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने शहीद भगत सिंह को याद कर  उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं फोटो पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें नमन किया। साथ ही मातृ शक्ति के लिए खंडवा पुलिस प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अभिमन्यु अभियान की जानकारी महिला थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्रवासी को दी गई एवं सभी से सहयोग करने का अनुरोध किया गया। आयोजित कार्यक्रम में शहीद भगतसिंग अमर रहे इंकलाब जिंदाबाद… नारे भी लगे। पूरे खंडवा शहर में. एकमात्र भगत सिंह चौक पर ही घोड़े पर सवार सहित भगत सिंह की प्रतिमा है जिसे क्षेत्र के सोनकर समाज द्वारा बनवाई गई हें। भगत सिंहजी की जन्म जयंती पर सोनकर समाज के हुकुम वर्मा, जितेन्द्र वर्मा, अप्पू वर्मा, गब्बर वर्मा, आकाश ठाकुर सही बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!